बिग बॉस 12 के इस कंटेस्टेंट को नापसंद करती हैं दीपिका कक्कड़ इब्राहिम, कभी नहीं मिलेंगी

दीपिका कक्कड़ इब्राहिम ने बिग बॉस सीजन 12 के दौरान घर के अंदर सिर्फ एक ही रिश्ता बनाया. शो में एक्ट्रेस और क्रिकेटर श्रीसंत के बीच भाई-बहन का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला. वे दोनों शुरुआत से ही गेम में साथ रहे. बाकी घरवालों से दीपिका का कम होता था. दीपिका की घर में वकील बाबू रोमिल चौधरी से बिल्कुल नहीं बनती थी.

दीपिका ने बिग बॉस हाउस में खुलेआम रोमिल चौधरी को नापसंद करने की बात कबूली थी. घर से निकलने के बाद आज तक को दिए इंटरव्यू में भी दीपिका ने कहा कि वो रोमिल से कभी नहीं मिलेंगी. एक्ट्रेस ने कहा- ''मैं सामने से होकर रोमिल चौधरी से कभी नहीं मिलना चाहूंगी. पता नहीं क्या है उनके बारे में जो मैं उन्हें पसंद नहीं करती. पूरे सीजन वो मुझे पसंद नहीं आए. ये बात रोमिल भी जानते हैं.''

दीपिका ने बताया कि रोमिल चौधरी बिल्कुल भी सीधे साधे नहीं है. बकौल दीपिका, ''जो लोग हर कदम पर सामने वाले को नीचा दिखाते हैं, मुझे उनसे दिक्कत है. जिस तरह से रोमिल शो में रहे वो शायद शो के लिए अच्छा होगा. लेकिन मुझे रोमिल की जर्नी पसंद नहीं आई. मैं उनसे कभी कॉन्टैक्ट नहीं करना चाहूंगी.''

बिग बॉस हाउस में दीपिका के शालीन और सभ्य बिहेवियर ने सभी को इंप्रेस किया. घर में कई बार दीपिका को उकसाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उन्होंने कभी अपना आपा नहीं खोया. इस पर दीपिका ने कहा- ''12वां सीजन तो Provocation का मिसाल बन गया होगा. पता नहीं कॉमनर्स क्यों हर कदम पर सेलेब्स को नीचा दिखाते हैं?''

बिग बॉस सीजन 12 में श्रीसंत दूसरे जबकि दीपक ठाकुर तीसरे नंबर पर रहे. दीपक ठाकुर ब्रीफकेस लेकर बाहर हो गए थे. अंतिम चार में रोमिल चौधरी भी शामिल थे.

2018 का दिसंबर महीना बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से सूखा रहा. दो बड़ी फिल्मों की रिलीज के बावजूद टिकट खिड़की पर वैसी रौनक नहीं देखने को मिली, जिस तरह पिछले कुछ सालों में दिखी थी. लेकिन साल के आखिरी हफ्ते में रोहित शेट्टी के निर्देशन में रणवीर सिंह और सारा अली खान की 'सिम्बा' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका ही मचा दिया है. फिल्म ने महज 5 दिनों के अंदर ही भारतीय बाजार में 124 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

फिल्म की कमाई की रफ़्तार देखते हुए माना जा सकता है कि ये रिलीज के सात दिन के अंदर ही 150 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक सिम्बा ने शुक्रवार को 20.72 करोड़, शनिवार को 23.33 करोड़, रविवार को 31.06 करोड़, सोमवार को 21.24 करोड़ और मंगलवार यानी 1 जनवरी को 28.19 करोड़ की कमाई की. भारतीय बाजार में अब तक फिल्म की कुल कमाई 124.54 करोड़ हो चुकी है.

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई सर्किट में फिल्म की कमाई जबरदस्त रही है. सिम्बा रणवीर सिंह की चौथी और सारा अली खान के करियर की पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड बनाया.

सिम्बा इंटरनेशनल मार्केट में भी कमाई के कीर्तिमान बना रही है. इंटरनेशनल मार्केट में ये फिल्म मंगलवार तक  50.21 करोड़ करोड़ कमा चुकी है. शुक्रवार को फिल्म ने 1.884 मिलियन, शनिवार को 1.590 मिलियन, रविवार को 1.492 मिलियन, सोमवार को 779 लाख और मंगलवार को 1.414 मिलियन डॉलर की कमाई की. मंगलवार तक फिल्म कुल 7.159 मिलियन डॉलर यानी लगभग 50.21 करोड़ रुपये की कमाई की. 

Comments

Popular posts from this blog

دونالد ترامب يرفع التعريفات الجمركية بأكثر من الضعف على بضائع صينية بقيمة 200 مليار دولار

भारत ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया, रोहित इस फॉर्मेट के टॉप स्कोरर बने

सलमान ने कहा - अगर आज माय लव ज़िन्दा होती तो वह अनूप जलोटा से बेहतर सिंगर होती