चांदी की हुई 'चांदी', सोने में भी हल्की चमक लौटी

नये साल के दूसरे हफ्ते में मांग बढ़ने से चांदी के भाव इजाफा हुआ है. चांदी 300 रुपये मजबूत होकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. इसके अलावा सोने में भी चमक लौटी है.

दरअसल शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपये मजबूत होकर 32,800 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. जबकि औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की ताजा लिवाली से चांदी भी 300 रुपये मजबूत होकर 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

कारोबारियों ने कहा कि विशेष रूप से शादी विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की मांग से बाजार धारणा मजबूत हुई. हालांकि, नकारात्मक वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातुओं में लाभ सीमित रहा. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना टूटकर 1,283.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, चांदी भी 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 15.67 डॉलर प्रति औंस रह गई.

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 110-110 रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 32,800 और 32,650 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इससे पिछले दो सत्रों में सोना 190 रुपये मजबूत हुआ था. आठ ग्राम वाली गिन्नी के दाम 25,200 रुपये प्रति इकाई पर कायम रहे.

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 300 रुपये की बढ़त के साथ 40,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई. साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 277 रुपये की बढ़त के साथ 39,333 रुपये प्रति किलोग्राम रहे. चांदी सिक्का लिवाल 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 77,000 रुपये सैकड़ा रहा. वहीं चांदी बिकवाल भी 1,000 रुपये की बढ़त के साथ 78,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया.

इमरजेंसी लैंडिंग की एक दूसरी घटना रविवार को ही वाराणसी में हुई. यहां पर हांगकांग से दिल्ली जा रही बोइंग 737 की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. स्पाइस जेट की इस फ्लाइट की बाईं इंजन में अचानक खराबी आ गई थी, इसके बाद विमान को चला रहे पॉयलट ने समझदारी का परिचय देते हुए वाराणसी में फ्लाइट की लैंडिंग कराई. ये घटना रविवार सुबह 10 बजे की है. विमान में सवार सभी 142 यात्री सुरक्षित हैं.

इन यात्रियों को अब दूसरी फ्लाइट अपने गंतव्य की ओर ले जाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक बोइंग विमान में दो इंजन होते हैं, लेकिन आसमान में उड़ान के दौरान इंजन में ईंधन की सप्लाई बाधित हो गई, इससे विमान का बायां इंजन बंद हो गया. ये घटना पटना के एअरस्पेस में हुई. पायलट ने तुरंत नजदीकी एयरपोर्ट वाराणसी का रास्ता चुना और वहां पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. 

बता दें कि शनिवार रात कोलकाता में भी एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. एअर इंडिया का विमान AI-335 बैंकॉक से दिल्ली की जा रहा था. रिपोर्ट के मुताबिक विमान में इंधन लीकेज की वजह से आपात लैंडिंग की नौबत आई. पायलट ने कहा कि जब विमान हवा में था तभी उसके दाहिनी हिस्से से लीकेज शुरू हो गया. तकनीकी खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों से संपर्क किया और लैंडिंग की इजाजत मांगी. परमिशन मिलते ही विमान की लैंडिंग कराई गई.

Comments

Popular posts from this blog

دونالد ترامب يرفع التعريفات الجمركية بأكثر من الضعف على بضائع صينية بقيمة 200 مليار دولار

भारत ने टी-20 में पहली बार न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया, रोहित इस फॉर्मेट के टॉप स्कोरर बने

सलमान ने कहा - अगर आज माय लव ज़िन्दा होती तो वह अनूप जलोटा से बेहतर सिंगर होती